*एक महिला समेत दो आपूर्ति पदाधिकारी को निगरानी की टीम ने 50 हजार घूस लेते रंगे हाथों दबोचा*

*एक महिला समेत दो आपूर्ति पदाधिकारी को निगरानी की टीम ने 50 हजार घूस लेते रंगे हाथों दबोचा*

सुरेश कुमार राय/जे टी न्यूज़

 

समस्तीपुर ::जिले में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार की दोपहर निगरानी विभाग की टीम ने खानपुर प्रखंड की आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया सत्संगी को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही निगरानी विभाग ने सरायरंजन के आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार झा को भी दबोच लिया है पटना से पहुंची निगरानी विभाग ने यह कार्रवाई समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में उस समय की जब आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया सत्संगी पीड़ित से घूस ले रही थी। और घुस की रकम उन्होंने सरायरंजन प्रखंड के आपूर्ति पदाशिकारी राजीव कुमार झा को दे दी तत्काल रखने को इसी बीच पटना से पहुँची निगरानी विभागने दोनों को दबोच लिया बता दें कि निगरानी के डीएसपी अरूण पासवान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी है। घूसखोर महिला आपूर्ति पदाधिकारी के पकड़े जाने की खबर शहर तथा आसपास के इलाकों में आग की तरह फैल गई। गिरफ्तार महिला आपूर्ति पदाधिकारी को निगरानी विभाग की टीम अपने साथ पटना ले गई है।

 

फिलहाल यह बात सामने नहीं आई है कि आपूर्ति पदाधिकारी किस मामले में घूस की मांग कर रहे थे। निगरानी टीम में पहले में महिला पदाधिकारी भी पटना से आई थी, जिसने आपूर्ति पदाधिकारी को रंगे हाथों घूस लेते पकड़ा और गाड़ी में बैठाकर पटना की ओर निकल गई। जिसके बाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बताया जाता है कि समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय में आपूर्ति पदाधिकारियों की एक बैठक चल रहा था तभी निगरानी विभाग की टीम वहाँ पहुँचकर दोनो आपूर्ति पदाधिकारी को दबोचकर अपने साथ पटना ले गये !

Related Articles

Back to top button