मुरलीगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव, 58.21 प्रतिशत मतदान

डीएम-एसपी और अन्य अधिकारी लेते रहे जायजा

मुरलीगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव, 58.21 प्रतिशत मतदान

डीएम-एसपी और अन्य अधिकारी लेते रहे जायजा

जे टी न्यूज, मुरलीगंज,मधेपुरा:
प्रखंड कार्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर शुक्रवार को एमएलसी चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। कुल 816 मतदाताओं में से 473 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार यहां कुल 58.21 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान करने वालों में 366 पुरुष और 107 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्र पर सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। शांतिपूर्ण माहौल में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। मतदान केंद्र का जायजा लेने के लिए डीएम अभिषेक रंजन और एसपी संदीप सिंह पहुंचे। वहीं, एडीएम ने भी मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही मौके पर मौजूद मतदान कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए

प्रशासनिक निगरानी और सुरक्षा के बीच मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। मतदान संपन्न होने तक केंद्र पर व्यवस्था सामान्य बनी रही।

Related Articles

Back to top button