संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित
संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित

जे टी न्यूज, पुरैनी, मधेपुरा:
भाजपा पुरैनी मंडल की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत बुधवार को कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुरसंडी पंचायत के बासुदेवपुर गांव से हुई। इसके बाद कलश वंदन यात्रा सपरदह, औराय, दुर्गापुर, पुरैनी, गणेशपुर, नरदह एवं वंशगोपाल पंचायतों से होते हुए मकदमपुर में संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न पंचायतों में संत रविदास के तैलीय चित्र एवं कलश पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। साथ ही उनके जीवन, विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष रौशन कुशवाहा ने कहा कि संत रविदास का संदेश मानवता, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश है। उन्होंने कहा कि रविदास जी ने मेहनत, ईमानदारी और सच्ची भक्ति को जीवन का आधार माना तथा भेदभाव रहित समाज की कल्पना की थी। उनके विचार आज भी समाज को समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि केवल पूजा-अर्चना करने से नहीं, बल्कि उनके बताए समानता, भाईचारे, मेहनत और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने से होगी। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक मेहता, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राम, बैकुंठ झा, शंकर ठाकुर, सुनील झा, रमेशानंद आचार्य, अशोक पंडित, अनिता गुप्ता, जयप्रकाश पासवान, लक्ष्मीकांत चौधरी, शंभू यादव, शालिग्राम शर्मा, रंजन रवि, गोपाल दास, अशोक यादव, शिवनारायण मंडल, मणिकांत सिंह, दिनेश पासवान, सिकंदर पासवान, मुन्ना पंडित, अभिमन्यु झा, जयप्रकाश झा, पप्पू चंद्रवंशी, अमित यादव, अमरजीत दास, अखिलेश मेहता एवं मंटू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।



