मधुबनी नगर निगम के प्रधान सहायक के मृत्यु की स्वतंत्र एजेंसी से हो जांच- बासा

मधुबनी नगर निगम के प्रधान सहायक के मृत्यु की स्वतंत्र एजेंसी से हो जांच- बासा

जे टी न्यूज

मधुबनी : नगर निगम, मधुबनी के प्रधान सहायक की आकस्मिक मृत्यु की निष्पक्ष जाँच कराने एवं इस मामले में नगर आयुक्त सह भूमि सुधार उप समहार्ता, सदर मधुबनी को फ़साए जाने के विरोध में बासा इकाई, मधुबनी की बैठक अपर समहार्ता सह अध्यक्ष बासा इकाई के आवास पर संपन्न हुई। मधुबनी:नगर निगम, मधुबनी के प्रधान सहयक की आकस्मिक मृत्यु के मामले में नगर आयुक्त,मधुबनी को गलत ढंग से फँसाए जाने के मामले को लेकर जिला बासा इकाई, मधुबनी की बैठक बासा अध्यक्ष सह अपर समहार्ता , मधुबनी के आवास पर संपन्न हुई।इस बैठक में सर्व सम्मति से मामले की निष्पक्ष जाँच किसी स्वतंत्र इकाई से कराने की मांग बासा के केंद्रीय इकाई के माध्यम से मुख्य सचिव, बिहार एवं पुलिस महानिदेशक, बिहार से किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

इस बैठक में अपर समहार्ता, अवधेश राम,सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समहार्ता, सभी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला भूअर्जन पदाधिकारी वरीय उप समहार्ता, विकास कुमार, अमेत विक्रम बेनामी, साहेब रसूल, नलिनी, कुमारी आरती, बालेन्दु पांडे एवं निशांत केतु मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button