मां दुर्गा के दरबार में नाहिद परवीन ने टेका मत्था, भक्तों को दी शुभकामनाएं
विभिन्न दुर्गा मंदिरों का किया मुआयना, पूजा समितियों और श्रद्धालुओं से की मुलाकात
मां दुर्गा के दरबार में नाहिद परवीन ने टेका मत्था, भक्तों को दी शुभकामनाएं
विभिन्न दुर्गा मंदिरों का किया मुआयना, पूजा समितियों और श्रद्धालुओं से की मुलाकात
जे टी न्यूज, जोगबनी (अररिया)। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर नगर परिषद जोगबनी की भावी मुख्य पार्षद प्रत्याशी नाहिद परवीन ने शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना में जुटे श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
नाहिद परवीन ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का भी संदेश देता है। उन्होंने सभी माता भक्तों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जोगबनी की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सद्भाव यहां की पहचान है, जिसे मजबूत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
मंदिरों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल और भक्तिमय माहौल के बीच उन्होंने सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने और एक-दूसरे के करीब आने का अवसर देते हैं। मां दुर्गा की कृपा से हर घर में खुशहाली आए और नगर में शांति एवं तरक्की बनी रहे, यही उनकी कामना है।
