गरीबों को राशन कार्ड से नाम काटना बन्द करो – माकपा

गरीबों को राशन कार्ड से नाम काटना बन्द करो – माकपा

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी समस्तीपुर जिला कमिटी की दो दिवसीय बैठक 29-30 अगस्त को जिला कार्यालय में मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता एवं राज्य सचिव ललन चौधरी एवं केन्द्रीय कमिटी सदस्य अवधेश कुमार के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से विगत 10 अगस्त किसान मजदूरों का राष्ट्रव्यापी ऐतिहासिक जेल भरो आंदोलन को समीक्षा करते हुए सभी साथियों को धन्यवाद देते हुए कहा आने वाले दिनों में किसान मजदूरों के लिए संघर्ष ही एक मात्र विकल्प है।आने वाले 12-13 सितंबर को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारी के लिए विस्तृत योजना बनाई गई। रेलवे के सवाल पर किए गए आन्दोलन से मात्र पुर्णिया भाया रोसड़ा पटना जाने वाले ट्रेन संचालन के लिए धन्यवाद देते बकाया लंबित कई मांगों को लेकर 20 सितंबर को उजियारपुर स्टेशन पर एवं मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर के समक्ष 5,6,7 अक्टूबर को पुनः तीन दिवसीय आक्रोश पूर्ण धरना देने का निर्णय लिया गया।साथ ही सरकार द्वारा साजिश कर बड़े पैमाने पर राशन कार्ड से नाम काटने के खिलाफ जनता को संगठित कर संघर्ष करने का निर्णय लिया।


बैठक में राज्य सचिव मंडल सदस्य विधायक अजय कुमार जिला सचिव रामाश्रय महतो, रामदयाल भारती,शाह जफर इमाम, मनोज प्रसाद सुनील,नीलम देवी, सत्यनारायण सिंह, महेश कुमार, रामसागर पासवान,उपेंद्र राय, विश्वनाथ महतो, सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, सिया प्रसाद यादव, मिथलेश सिंह, उपेंद्र राय,जय जय राम यादव, रघुनाथ राय,अवधेश मिश्रा, दिनेश पासवान, प्रेमानंद सिंह,राघवेन्द्र यादव, संजीव कुमार शम्भू, शान्ति देवी

Related Articles

Back to top button