अनुमंडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन
अनुमंडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत कलौंजर पंचायत में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करते हुए उन्हें विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ सहज एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराना रहा।
सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर के दौरान जन्म प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, राशन कार्ड सहित विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित मामलों में लाभुकों को आवश्यक सहायता एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।



