बिहार में बाढ़ त्रासदी पर राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा – सरकार स्थायी समाधान में विफल

बिहार में बाढ़ त्रासदी पर राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा – सरकार स्थायी समाधान में विफल


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : एक निजी कार्यक्रम मे मोo नगर पहुंचे जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने बिहार में बाढ़ की विकराल स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि समस्तीपुर ज़िलें के मोहिउद्दीननगर, मोहनपुर प्रखंड सहित बिहार के 01 दर्जन से अधिक जिले एवं लगभग 50 से अधिक प्रखंड बाढ़ की चपेट में हैं और लाखों लोग बेघर हैं।

राकेश ठाकुर ने कहा – कई दशकों से ये समस्या है, लेकिन सरकार इसका स्थायी निदान निकालने में विफल साबित हो रही है। इसका स्थायी समाधान होना चाहिए। हर साल जनता की गाढ़ी कमाई बाढ़ में बह जाती है, सरकार सिर्फ हवाई सर्वेक्षण तक सीमित रहती है। अब समय आ गया है कि नेपाल से निकलने वाली नदियों पर उच्च स्तरीय बांध और नदियों की गाद सफाई को लेकर ठोस नीति बनाई जाए।उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर विशेष पैकेज दिया जाए और प्रभावित इलाकों में तुरंत राहत, सामुदायिक किचन और दवा की व्यवस्था हो।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button