राजद कार्यालय में मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती
राजद नेताओं ने किया माल्यार्पण, रणविजय साहू बोले—लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देते रहेंगे जेपी
राजद कार्यालय में मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती
राजद नेताओं ने किया माल्यार्पण, रणविजय साहू बोले—लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देते रहेंगे जेपी
जे टी न्यूज

पटना, 11 अक्टूबर। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने की। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जयप्रकाश नारायण के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रणविजय साहू ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने जीवनभर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष किया। वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे। उन्होंने ‘संपूर्ण क्रांति’ का नारा देकर देश की राजनीति को नई दिशा दी और व्यवस्था परिवर्तन के लिए व्यापक जनआंदोलन का नेतृत्व किया।
साहू ने कहा कि जयप्रकाश नारायण के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों, सिद्धांतों और नीतियों को अपनाकर ही समाज एवं राज्य को बेहतर दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से लोकनायक के विचारों से प्रेरणा लेकर लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राजद के राष्ट्रीय महासचिव बीनू यादव, पार्टी नेता एजाज अहमद, भाई दिनेश कुमार, मदन शर्मा, हरेंद्र कुमार कुशवाहा, ई. अशोक यादव, निर्भय अंबेडकर, संजय यादव, भाई अरुण कुमार, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, राजेश यादव, डॉ. लालदेव प्रसाद यादव, सैयद खालिद नसीरुद्दीन, डॉ. राजेश सक्सेना, श्याम बाबू सिंह, शंकर यदुवेंदु, शिवेंद्र कुमार तांती, विपिन रजक, संतोष कुमार प्रेमी और चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में राजद नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

