परबत्ता बीडीओ हुए सम्मानित

परबत्ता बीडीओ हुए सम्मानित

जे टी न्यूज, खगड़िया: बिहार विधान सभा एवं निर्वाचन 2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण संपादन के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न विभागों के उन सभी पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने में उत्कृष्ट योगदान दिया।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी खगड़िया नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने सभी चयनित कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रतीक भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। सम्मान पाने वाले में परबत्ता बीडीओ संतोष कुमार पंडित भी शामिल थे। डीएम ने कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की सफलता टीम भावना, निष्ठा और सतत प्रयासों से ही संभव होती है, और सभी की समर्पित भूमिका इस उपलब्धि का आधार रही है। समारोह का वातावरण उत्साह और गर्व से परिपूर्ण रहा, जहाँ उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भविष्य में भी इसी प्रकार जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button