डीएम ने की खरीफ विपणन मौसम वर्ष-2025-26 अन्तर्गत धान अधिप्राप्ति से सम्बन्धित समीक्षा बैठक
डीएम ने की खरीफ विपणन मौसम वर्ष-2025-26 अन्तर्गत धान अधिप्राप्ति से सम्बन्धित समीक्षा बैठक

जे टी न्यूज, समस्तीपुर :
मंगलवार को रोशन कुशवाहा (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर की अध्यक्षता में को खरीफ विपणन मौसम वर्ष-2025-26 अन्तर्गत धान अधिप्राप्ति से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि जिला टास्क फोर्स द्वारा चयनित 297 समितियों में अद्यतन स्थिति तक 135 समितियों द्वारा 363 किसानों से 1623 एम०टी० धान अधिप्राप्ति किया गया है।
जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा जिलान्तर्गत धान अधिप्राप्ति को त्वरित गति से कराने हेतु सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को निम्नांकित निदेश दिया गयाः-
1. सभी चयनित समितियों को 02 दिनों के अंदर क्रियाशील करना सुनिश्चित करें।
2. धान अधिप्राप्ति हेतु इच्छुक किसानो के निबंधन हेतु तीव्र करने हेतु प्रत्येक पंचायत में कैम्प करेगें।
3. निबंधित किसानों से व्यक्तिगत सम्पर्क स्थापित करते हुए धान अधिप्राप्ति को तीव्र करना सुनिश्चित करेगें।
4. सभी अधिप्राप्ति किसानों को 48 घंटे अंदर भुगतान सुनिश्चित करेंगें।
बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी (अधि०), जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, राज्य खाद्य निगम के प्रतिनिधि, सभी प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, समस्तीपुर जिलान्तर्गत एवं बैंक कर्मी उपस्थित हुए।

