शाहाबाद महोत्सव को लेकर आयोजकों ने की बैठक

उपस्थित लोगों ने हर संभव सहयोग की अपील की

शाहाबाद महोत्सव को लेकर आयोजकों ने की बैठक

उपस्थित लोगों ने हर संभव सहयोग की अपील की

जे टी न्यूज, डेहरी (रोहतास): रोहतासगढ़ किला परिसर में आगामी 6 और 7 दिसंबर को आयोजित होने वाले शाहाबाद महोत्सव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसे लेकर शहर के एनीकट स्थित बुद्धा वाटिका में प्रबुद्धजनों की बैठक हुई। बैठक के संबोधन में शाहाबाद महोत्सव के संयोजक अखिलेश सिंह ने कहा कि महोत्सव को सफल बनाने को लेकर आयोजन समिति के सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं, ताकि इस बार का महोत्सव अपने भव्य स्वरूप के साथ लंबे समय तक याद किया जा सके। किला परिसर में मुख्य मंच, अतिथि दीर्घा, सांस्कृतिक पंडाल और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दी जा रही है। आयोजन समिति द्वारा गांवों, कस्बों और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। लोगों को आमंत्रित करने के लिए शाहाबाद समिति के प्रचारक लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे है। इस वर्ष महोत्सव में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित अन्य राज्यों के नामी कलाकारों, लोकगायकों और हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। पिछले छह वर्षों से शाहाबाद के विभिन्न धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों पर आयोजित यह महोत्सव अब क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। कला, संस्कृति, लोकनृत्य, खानपान और हस्तशिल्प को एक मंच पर लाना इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य रहा है। इस बार रोहतासगढ़ किले जैसे ऐतिहासिक स्थल पर आयोजन होने से महोत्सव का महत्व और भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है।

 

किले की ओर जाने वाले मार्गों की मरम्मत, परिवहन सुविधा और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। संचालक संजय पासवान ने बताया कि उम्मीद की जा रही है, कि इस बार दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ेगी और यह महोत्सव क्षेत्र के पर्यटन और सांस्कृतिक विकास में एक नई दिशा प्रदान करेगा। आयोजन समिति के अन्य लोगों ने बताया कि इस बार का आयोजन अन्य पूर्व के आयोजनों से बेहतर होगा। करीब दस हजार लोगों की शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में मुख्य रूप से संतोष उपाध्याय, शंकर कुमार, अरुण रावत, विष्णु पासवान, शमीम अंसारी, सुहैल अहमद, अभिनव कला संगम अध्यक्ष कमलेश कुमार, सतीश सिंह, जोखन चंद्रवंशी, दिनेश पासवान, नीरज पासवान, वैध वरुण कुमार सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button