ऐतिहासिक होगा शाहाबाद महोत्सव रोहतासगढ़ किला में सासाराम से पहुंचेंगे हजारों लोग

शुक्रवार को सासाराम में निकलेगा शाहाबाद गौरव यात्रा

ऐतिहासिक होगा शाहाबाद महोत्सव
रोहतासगढ़ किला में सासाराम से पहुंचेंगे हजारों लोग

शुक्रवार को सासाराम में निकलेगा शाहाबाद गौरव यात्रा

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास): बुधवार को स्थानीय मंगलम मैरिज हॉल में शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति की एक बैठक की गई। जिसमें रोहतासगढ़ किला पर 7 दिसंबर को होने वाले शाहाबाद महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि और शाहाबाद आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि आगामी रविवार को रोहतासगढ़ किला में राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, साहित्यकार, अधिवक्ता, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में महती भूमिका निभा रहे लोग शामिल होंगे। जिसमें अभी तक पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन, मोहम्मद जमा खान, बक्सर सांसद सुधाकर सिंह, रांची उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे डॉ एस एम पाठक, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव, पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, पद्मश्री पुरस्कार विजेता भीम सिंह भावेश, प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार, हिमांशु शेखर सहित अनेक लोग आने की सहमति प्रदान कर चुके हैं।

 

उन्होंने बताया कि शाहाबाद क्षेत्र की पुरानी प्रचलित नृत्य संगीत जैसे गोणं का नाच, धोबिया धोबिनिया का नाच, आदिवासी कुडुक नृत्य आदि की प्रदर्शित की जाएगी। साथ हीं महापुरुषों और प्रमुख पर्यटन स्थलों के साथ हीं अपना अलग स्वाद के लिए पहचान बने विभिन्न खाद्य सामग्रियों का भी स्टॉल लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार यानी 5 दिसंबर को सासाराम में शाहाबाद गौरव यात्रा निकल जाएगी जिसमें विभिन्न विद्यालय की छात्र-छात्राएं सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरीय अधिवक्ता बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह गौरव की बात है कि हमारे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को याद करते हुए उसे अक्षुण्ण बनाने तथा पर्यटन बढ़ावा देने हेतु शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति द्वारा पिछले 6 वर्षों से निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसलिए इसमें अधिक से अधिक सहभागिता होना हम शाहाबाद के लोगों का नैतिक बीमारी बनता है। बैठक का संचालन समाजसेवी जी एम अंसारी ने की। जिसमें क्षितिज कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, युवा नेता अमित पासवान, रवि देवा, कुलबुल सिंह, अमन कुमार, सरोज गुप्ता, चंदन सिंह, विवेक कुमार, पुनित पांडेय आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Back to top button