नयागांव शिरोमणी ढाला स्थित क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भूमिपूजन विधिवत संपन्न 

नयागांव शिरोमणी ढाला स्थित क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भूमिपूजन विधिवत संपन्न

जे टी न्यूज, खगड़िया:

परबत्ता के पूर्व विधायक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि आज उनके गांव नयागांव शिरोमणि ढाला स्थित क्रिटिकल केयर ब्लॉक भूमिपूजन विधिवत सम्पन्न हुआ डॉ संजीव कुमार ने प्रेस को बताया इस धरती से हमारे परिवार का वर्षों पुराना जुड़ाव है। मेरे आदरणीय पिताश्री, पूर्व मंत्री श्री आर. एन. सिंह जी ने इस स्थान के लिए भूमि उपलब्ध कराई थी। उनके उसी सपने को आगे बढ़ाते हुए मैंने यहाँ पहले एडिशनल PHC का निर्माण शिरोमणि ढाला के पास निर्माण करवाया कराया और अब क्रिटिकल केयर ब्लॉक की नींव रखी गई है। डॉ. संजीव कुमार ने कहा:

“यह सिर्फ अस्पताल की शुरुआत नहीं है, इस परबत्ता के धरती के लोगों का साझा सपना है। पिताजी का हमेशा मानना था कि परबत्ता जैसी विशाल जनसंख्या वाले क्षेत्र को अपनी खुद की आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ मिलनी चाहिए। आज वही सपना ईश्वर की कृपा और जनता के आशीर्वाद से साकार हो रहा है।” मुझे अपनी जन्मभूमि के विकास एवं समाज कल्याण की दिशा में एक और महत्त्वपूर्ण कदम बढ़ाने का सौभाग्य मिला।

29 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक अस्पताल परबत्ता और आसपास के क्षेत्रों के लिए जीवनदायी सिद्ध होगा। इसमें आईसीयू ,आधुनिक ऑपरेशन थिएटर , 24×7 इमरजेंसी सेवा, बेहतर उपचार की सभी सुविधाएँ — यहीं, मिलेगी यहां के लोगों को बाहर जाना नहीं पड़ेगा

तीन महीने पहले ही इस हॉस्पिटल का टेंडर पूरा हो चुका था। अब हमारी जनता को हर छोटी-बड़ी बीमारी में रेफर होकर बाहर नहीं जाना पड़ेगा; बेहतर इलाज अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध रहेगा। ज्ञात हो कि विधायक रहते डॉ संजीव कुमार ने इस अपस्ताल के लिए अथक प्रयास किए थे।

Related Articles

Back to top button