बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत जागरूकता रथ निकली गई 

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत जागरूकता रथ निकली गई

जे टी न्यूज, खगड़िया:

महिला एवं बाल विकास निगम खगड़िया द्वारा आज 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त खगड़िया के द्वारा किया गया l बाल विवाह जागरूकता रथ को हरा झंडी दिखाकर रवाना किया गया , जिससे जिला अंतर्गत सभी परियोजना एवं पंचायत में जाकर बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर लोगों को जागरूक किया जायेगा l उपविकस आयुक्त खगड़िया के द्वारा आंगनवाड़ी सेविका के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान बनाये गये रंगोली का अवलोकन किया गया l कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी/कर्मी को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, खगड़िया के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत का शपथ दिलाया गया l उक्त कार्यक्रम में बताया गया कि लड़की की शादी 18 वर्ष बाद और लड़के की शादी 21 वर्ष के बाद करेंगे ,साथ हीं समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे

 

ज्ञात हो कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 100 दिवसीय व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ 4 दिसंबर 25 को किया गया है जिसके अंतर्गत बाल विवाह न करने हेतु जनमानस को संदेश देना है ।

आज के कार्यक्रम में उपविकस आयुक्त, खगड़िया, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, खगड़िया, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, जिला मिशन समन्वयक, जेंडर स्पेशलिस्ट, सदर परियोजना के महिला पर्यवेक्षिका, आंगनवाड़ी सेविका एवं समाहरणालय खगड़िया के कर्मीगण उपस्थित थे l

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button