आर.एम. कॉलेज सहरसा में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 17 को

आर.एम. कॉलेज सहरसा में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 17 को

बीएनएमयू कुलपति प्रो. (डॉ.) बिमलेन्दु शेखर झा होंगे मुख्य अतिथि

जे टी न्यूज, सहरसा:

 

राजेंद्र मिश्रा कॉलेज, सहरसा में भारतीय ज्ञान-विरासत को पुनर्स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में “भारतीय ज्ञान प्रणाली : भारतीय ज्ञान परंपरा का पुनर्जीवन” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 17 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है।

विशेष बात यह है कि संगोष्ठी के मुख्य अतिथि बी.एन.एम.यू. के कुलपति प्रो. (डॉ.) बिमलेन्दु शेखर झा होंगे। आयोजन की तैयारी को गति देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष सह प्राचार्य प्रो. (डॉ.) गुलरेज़ रौशन रहमान ने स्वयं विश्वविद्यालय जाकर कुलपति, कुलसचिव एवं अन्य पदाधिकारियों को आमंत्रण-पत्र भेंट कर सहमति प्राप्त की।

*सज रहा है कॉलेज, शोध मंथन की तैयारी जोरों पर*

सेमिनार हॉल में विशेष साज–सज्जा

प्रोजेक्टर, डिजिटल डिस्प्ले एवं ध्वनि व्यवस्था की टेस्टिंग

रिसर्च पेपर रिसेप्शन डेस्क की तैयारी

भोजन एवं अतिथि सत्कार के लिए अलग प्रबंधन टीम

कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल है। विभिन्न विभागों के शिक्षक और विद्यार्थी मिलकर आयोजन व्यवस्था में जुटे हैं। भारतीय ज्ञान परंपरा, गुरुकुल संस्कृति, वैदिक विज्ञान, योग शिक्षा, लोक–ज्ञान एवं शिल्प कला जैसे विषयों पर शोध-पत्र प्रस्तुत होने की संभावना है।

*पंजीकरण शुल्क*

फैकल्टी ₹800

शोधार्थी/स्कूल शिक्षक/छात्र ₹600

भुगतान विवरण

खाता नाम : PRINCIPAL RM COLLEGE (B. ED SEMINAR)

A/C : 5326183679 | IFSC : CBIN0282835

बैंक : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पटुआहा, पूर्व बाजार, सहरसा

*आयोजन समिति*

मुख्य संरक्षक – कुलपति प्रो. (डॉ.) बिमलेन्दु शेखर झा

संरक्षक – रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार ठाकुर

अध्यक्ष – प्रो. (डॉ.) गुलरेज़ रौशन रहमान

सचिव – डॉ. ललित नारायण मिश्र

संयोजक – डॉ. प्रतिष्ठा कुमारी

आयोजन सचिव – डॉ. बाबर खान, डॉ. राजेश कुमार

*पंजीकरण लिंक(🔗 https://forms.gle/TEy5NooXftTjCqVE9

*संपर्क सूत्र*

📞 डॉ. बाबर खान – 7464045696

📞 श्री सरोज कुमार – 9334195883

📞 डॉ. बृजेश शरण यादव – 9455210341

📞 डॉ. राजेश कुमार – 8252854795

Related Articles

Back to top button