भाजपा सरकार दमन के जरिए लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं :- इंडिया गठबंधन

भाजपा सरकार दमन के जरिए लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं :- इंडिया गठबंधन

जे टी न्युज, सहरसा :- लोकसभा एवं राज्यसभा से सांसदों के निलंबन के खिलाफ राष्ट्रीय व्यापी आवाहन पर इंडिया गठबंधन के घटक दलों के द्रारा व्यवहार न्यायालय अम्बेडकर चौक से प्रतिरोध मार्च निकालकर वीर कुंवर चौक पर इंडिया गठबंधन के नेताओं कार्यकर्ताओं द्रारा प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया गया प्रतिरोध मार्च एवं पुतला दहन में शामिल इंडिया गठबंधन के घटक दलों में राजद जदयू माकपा भाकपा कांग्रेस माले के नेता केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ गगन चुंगी नारे लगा रहे थें वीर कुंवर सिंह चौक पर जहां भीर सभा में तब्दील हो गया।

वक्ताओं ने कहा भाजपा सरकार विपक्ष मुक्त सदन चलाना चाहते हैं सरकार दमन के जरिए लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं जिता जागता उदाहरण है कि राज्य सभा एवं लोकसभा मिलाकर कुल 143 सदस्य कर दिया इंडिया गठबंधन के नेता ने निलंबन वापस लिया कि मांग कर रहे थे प्रतिरोध मार्च में शामिल बीस सुत्री कमिटी के अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री गौतम मुरारी राजद के जिला अध्यक्ष प्रो ताहिर,

जदयू के जिला अध्यक्ष चन्द्र देव मुखिया माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य विनोद कुमार जिला सचिव रणधीर यादव कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा भाकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य ओमप्रकाश नारायण, जिला सचिव प्रेमानंद ठाकुर माले के जिला सचिव ललन यादव, कुन्दन कुमार, राजद के धनिक लाल मुखिया, डॉ गौतम कृष्ण कांग्रेस माकपा मनोज शर्मा नसीम उद्दीन नसीम मिस्त्री आदि मौजूद थें

Related Articles

Back to top button