जिला परियोजना प्रबंधक जीविका द्वारा साफ-सफाई केंद्र का निरीक्षण





जिला परियोजना प्रबंधक जीविका द्वारा साफ-सफाई केंद्र का निरीक्षण जे टी न्यूज, सुपौल: आज दिनांक 07 जून 2025 को जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री विजय कुमार साहनी द्वारा अनुमंडल अस्पताल, निर्मली में संचालित जीविका साफ-सफाई केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई केंद्र के सुपरवाइजर श्री निर्मल कुमार एवं अनुमंडल अस्पताल के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।निरीक्षण के क्रम में श्री साहनी ने साफ-सफाई में कार्यरत जीविका दीदियों से संवाद किया और उन्हें स्वच्छता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने दीदियों के कार्य के प्रति निष्ठा की सराहना करते हुए कार्य में और भी गुणवत्ता लाने पर जोर दिया।सुपरवाइजर श्री निर्मल कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि सभी दीदियां समय पर उपस्थित होकर नियमित रूप से अपने कार्यों का निष्पादन कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल परिसर की सफाई में निरंतर सुधार देखा जा रहा है, जिससे मरीजों एवं आगंतुकों को स्वच्छ वातावरण मिल रहा है।इस निरीक्षण से जीविका दीदियों का मनोबल और बढ़ा है तथा वे स्वच्छता के प्रति और भी गंभीरता से कार्य कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button