न्याय नहीं मिलने पर एसपी कार्यालय के बाहर महिला ने काटा दोनों हांथों का नस मचा हड़कंप
न्याय नहीं मिलने पर एसपी कार्यालय के बाहर महिला ने काटा दोनों हांथों का नस मचा हड़कंप
दलसिंहसराय के सहायक जेलर पर लगाया था कथित शादी के बाद यौन शोषण का आरोप
जे टी न्यूज, समस्तीपुर :

एसपी कार्यालय में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो बच्चों के साथ न्याय की गुहार लेकर पहुंची एक महिला ने अचानक अपने दोनों हाथ का नस काट लिया। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगर थाने की महिला पुलिस पहुंची और गंभीर रूप से जख्मी महिला को तत्काल ईलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के संबंध में बताया गया कि पीड़ित महिला ने दलसिंहसराय स्थित कोनैला जेल के सहायक जेल अधीक्षक अजीत कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि वह अजीत कुमार की पत्नी है, लेकिन अधिकारी उसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। इसी मामले में महिला अपने दो बच्चों के साथ वह कई दिनों से एसपी कार्यालय का चक्कर काट रही थी और एसपी से मिलने के बाद न्याय की गुहार लगा रही थी।
आरोप है कि लगातार निराशा मिलने पर महिला ने शुक्रवार को भावनात्मक आवेश में आकर अपने हाथ की नस काट ली। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है, लेकिन घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और महिला के आरोपों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला का उपचार जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


