पूर्णिया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का भव्य स्वागत
पूर्णिया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का भव्य स्वागत
जे टी न्यूज, पूर्णिया:

मां पूरण देवी की पावन धरती पूर्णिया 10 दिसंबर को एक विशेष राजनीतिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।
*भव्य स्वागत की तैयारी, जिले में उत्साह का माहौल*
भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है और जिलेभर में उनके स्वागत की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
उन्होंने कहा—
“पूर्णिया में डॉ. जायसवाल जी का अभिनंदन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का अवसर है। हम ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी में लगे हैं।”
उद्योग क्षेत्र में राज्य को नई दिशा देने और संगठन को मजबूती देने के प्रयासों को लेकर उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है।
*कार्यकर्ताओं में जोश*
स्वागत बैनर–पोस्टर लगने शुरू,
स्थान चयन व कार्यक्रम रूपरेखा तैयार,विभिन्न मंडलों से कार्यकर्ताओं की टीमें सक्रिय
कार्यक्रम स्थल पर विशेष तैयारी की जा रही है, जिसमें स्वागत मंच, विशिष्ट अतिथि बैठक व्यवस्था और सांस्कृतिक प्रस्तुति की भी योजना शामिल है।
पूर्णिया 10 दिसंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के गौरवपूर्ण स्वागत और अभिनंदन का साक्षी बनने को तैयार है।
भाजपा कार्यकर्ताओं की मानें तो यह कार्यक्रम जिले की राजनीति में नए उत्साह की शुरुआत साबित हो सकता है।

