शिक्षकों के हर सुझाव पर करेंगे शत-प्रतिशत अमल-सदर विधायक
शिक्षकों के हर सुझाव पर करेंगे शत-प्रतिशत अमल-सदर विधायक
प्रधानाध्यापकों ने बुके–माला से किया भव्य स्वागत
जे टी न्यूज, खगड़िया: समस्याओं के त्वरित समाधान का मिला आश्वासन

कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने नव-निर्वाचित सदर विधायक बबलू कुमार मंडल का जोरदार स्वागत किया। बुके और माला से सम्मानित करते हुए शिक्षकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
बैठक में प्रधानाध्यापकों ने शिक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण मुद्दे विधायक के समक्ष रखे। विशेष रूप से मध्याह्न भोजन योजना की ज़िम्मेदारी प्रधानाध्यापकों से अलग किए जाने की मांग पर सभी ने जोर दिया। इसके अलावा विद्यालय स्तर पर उत्पन्न अन्य प्रशासनिक व संरचनात्मक समस्याओं को भी विस्तार से रखा गया।
विधायक बबलू कुमार मंडल ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों द्वारा दिए गए हर सुझाव पर हम शत-प्रतिशत खड़े उतरेंगे। किसी शिक्षक को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होने देंगे।
विधायक ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान तथा सुविधा के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।
उन्होंने कहा कि आप सभी ने जिस विश्वास के साथ हमें चुनकर भेजा है, हम आपके उस विश्वास को अक्षुण्ण रखेंगे और हर कदम पर शिक्षकों के साथ खड़े रहेंगे।

शिक्षकों की सुविधा के लिए विधायक ने अपना मोबाइल नंबर 7488380584 सार्वजनिक करते हुए कहा कि किसी भी असुविधा या समस्या पर सीधा संपर्क करें, समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यक्रम में जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जिला महासचिव राजीव रंजन, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह सहित कई जदयू पदाधिकारी मौजूद थे।
प्रधानाध्यापकों में कन्हैया लाल पंडित, मुकेश कुमार, प्रभात कुमार, अनिल कुमार, राजकुमार पंडित, बुलबुल कांत ठाकुर, विवेकानंद चौरसिया, जयराम कुमार सिंह, राजेश कुमार, ओमप्रकाश पंडित, अमरकांत शरण, कुलदीप सिंह पटेल, प्रभाकर मंडल, कैलाश चन्द्र पंडित, राजकुमार सिंह, नीरज कुमार, प्रकाश सिंह और पंकज पासवान समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और शिक्षकों ने विधायक से मिली आश्वस्ति पर संतोष व्यक्त किया।


