जल निकासी का हो स्थायी समाधान ,बैठक में किसानों ने भरा हुंकार
जल निकासी का हो स्थायी समाधान ,बैठक में किसानों ने भरा हुंकार
जे टी न्यूज, खगड़िया, पसराहा :

पसराहा थाना के उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनडीहा के खेल मैदान में रविवार को स्थानीय दर्जनों गावँ के किसानों ने बैठक का आयोजन किया।बैठक को संबोधित करते हुए कामरेड सचिदानंद सिंह ने बताया कि गोगरी प्रखंड सर्किल न एक के हजारों एकड़ जमीन आज भी जलमग्न है। जल निकासी का का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। जल संसाधन पदाधिकारी, गोगरी अनुमंडलाधिकारी, स्थानीय विधायक ने आस्वासन दिया है कि जल निकासी के लिए मृकेल सुलिस गेट जल निकासी मार्ग में पांच किलोमीटर तक नहर बनाया जाएगा जो नाकाफी है। जल संचयन का मुख्य क्षेत्र देवठा लखना धार से बरहरा धार तक है। जल निकासी के लिए निकासी मार्ग में गाद हटाने का कार्य 5 किलोमीटर से बढ़ा कर 15 किलोमीटर किया जाय। दूसरे सुलिस गेट के निर्माण के साथ जल निकासी मार्ग का भी निर्माण किया जाय। पसराहा से खेतों के पानी निकासी के लिए गनोल सुलिस गेट तक नहर निर्माण किया जाय। तभी इलाके से जल निकासी का स्थायी समाधान हो सकता है। स्थायी समाधान नहीं होने से किसान मजबूरन सड़क पर उतर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।इस अवसर पर पसराहा के पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार ठाकुर, पूर्व मुखिया राजो शर्मा, रणवीर यादव, हरिबंश सिंह, वीरेंद्र सिंह, गोरेलाल तांती, रामस्वरूप दास, तूफानी साह सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।



