पटना पुस्तक मेला में स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन

पटना पुस्तक मेला में स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन
जे टी न्यूज़, पटना : पुस्तक मेला में स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके संयोजक डॉ विकास शंकर ने कहा कि इस आयोजन का मकसद लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। संवाद में कई विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हुए। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अमूल्य कुमार सिंह ने बताया कि जीवन शैली की वजह से जोड़ों में दर्द होता है। सही समय से ऑपरेशन हो तो वो सफल हो सकता है। ऑपरेशन अंतिम विकल्प है। सही खानपान और शारीरिक व्यायाम से हम जोड़ों के दर्द को दूर रख सकते हैं। डॉ राजीव आनंद ने कहा कि शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी के कारण घुटनों में दर्द होता है। सीढ़ियों पर चढ़ते उतरते वक्त अगर दर्द हो रहा हो तो ये शुरुआती लक्षण है। गलत पोस्चर की वजह से भी पीठ में दर्द होता है। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ विवेक आनंद ने कहा कि थेरेपी से पहले दर्द का कारण जानना जरूरी है। क्योंकि कारण जानकर ही हम सही ढंग से इलाज कर सकते हैं। डॉ हरदीप कौर ने बताया कि अठारह महीने तक के बच्चे का स्क्रीन टाइम ज़ीरो होना चाहिए। बच्चों को मोबाइल न देखने दें। नूट्रिशनिस्ट डॉ पल्लवी ने कहा कि पोषण अपने आपमें एक इलाज है। पोषण की कमी से बीमारी होने लगती है। सही समय पर सही भोजन जरूरी है। चाय बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है। उपस्थित लोगों ने भी चिकित्सकों से सवाल पूछे।

Related Articles

Back to top button