मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल पर अनियमितताओं का आरोप -विनीता भारती
उद्घाटन के 24 घंटे बाद ही लगा ताला लाखों रुपये के गबन की आशंका
मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल पर अनियमितताओं का आरोप -विनीता भारती
उद्घाटन के 24 घंटे बाद ही लगा ताला लाखों रुपये के गबन की आशंक

जे टी न्यूज़, मधेपुरा: नगर परिषद क्षेत्र में 10 दिसंबर को बड़े ही तामझाम के साथ मुख्यमंत्री वृद्धा आश्रय स्थल का उद्घाटन किया गया, लेकिन महज 24 घंटे के भीतर ही आश्रय स्थल पर ताला लटक जाना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बिना किसी ठोस तैयारी के उद्घाटन किया गया, जिससे यह योजना केवल कागजों तक सीमित रह गई है। राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती ने पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिखकर भारी धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वृद्धा आश्रय स्थल के निर्माण एवं संचालन में लाखों रुपये के गबन की आशंका है। कुमारी विनीता भारती ने मांग किया कि मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल की कुल लागत की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाए, निर्माण एवं संचालन में हुई राशि की जांच कराई जाए व दोषी जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मधेपुरा की जनता को जिला प्रशासन से काफी उम्मीदें हैं और इस तरह की जनकल्याणकारी योजना में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो यह गरीब एवं बेसहारा बुजुर्गों के अधिकारों के साथ बड़ा अन्याय होगा।



