18 दिसंबर को होगा प्रतिरोध मार्च धरना प्रदर्शन सभा लें भाग

राष्ट्रपिता गांधी के नाम पर मनरेगा योजना का नाम बदलकर जी राम जी योजना करना दुर्भाग्यपूर्ण - किरण देव यादव

18 दिसंबर को होगा प्रतिरोध मार्च धरना प्रदर्शन सभा लें भाग

राष्ट्रपिता गांधी के नाम पर मनरेगा योजना का नाम बदलकर जी राम जी योजना करना दुर्भाग्यपूर्ण – किरण देव यादव

जे टी न्यूज, खगड़िया: विभिन्न मुद्दों को लेकर 18 दिसंबर को प्रतिरोध मार्च धरना प्रदर्शन सभा किया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने दिया। उन्होंने बताया कि देश बचाओ अभियान, मिशन सुरक्षा परिषद, बहुजन विचार मंच, विश्वकर्मा संघ के संयुक्त तत्वाधान में आक्रोशपूर्ण आंदोलन किया जाएगा।
श्री यादव ने कहा कि बिहार एवं खगड़िया में चल रहे बुलडोजर संस्कृति, मध्य प्रदेश के आईएएस संतोष वर्मा को बर्खास्त करने, जल जंगल जमीन जीविका जीवन जीव जंतु को समाप्त करने, अदानी के हाथों देश की संपदा को बेचने, भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं कब मर्यादा उल्लंघन करने, जदयू नेता अनुज शर्मा पर जानलेवा हमला करने, गरीबों दलितों पर बढ़ रहे हमले के खिलाफ तथा अतिक्रमण मुक्ति के शिकार गरीबों को पुनर्वासित करने के सवाल को लेकर आंदोलन आहूत है।


श्री यादव ने अधिक संख्या में भाग लेने का अपील किया। रेलवे जंक्शन चौक परिसर में कार्यकर्ता एकजुट होंगे।
आंदोलन में उमेश ठाकुर सरवन कुमार धर्मेंद्र कुमार सोनू कुमार गुड्डू ठाकुर मधुबाला मुरली रविदास लालमणि सदा अजय शर्मा आदि के भाग लेंगे। तथा महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , राज्यपाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंप जाएगा।

Related Articles

Back to top button