विभूतिपुर प्रखंड के टभका निवासी शिक्षक अंजनी कुमार ईश्वर का आकस्मिक निधन
विभूतिपुर प्रखंड के टभका निवासी शिक्षक अंजनी कुमार ईश्वर का आकस्मिक निधन
जे टी न्यूज, विभूतिपुर( विनय कुमार राय) :

विभूतिपुर.प्रखंड के टभका निवासी एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पतैलिया में पदस्थापित शिक्षक अंजनी कुमार ईश्वर का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से शिक्षकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
अंजनी कुमार ईश्वर विद्वान शिक्षक थे जिन्होंने अपने कार्य के प्रति हमेशा निष्ठा और समर्पण दिखाया। उनकी असामयिक निधन से शिक्षा जगत को एक अपूरणीय क्षति हुई है।
उनके निधन पर शिक्षक नेता रामदेव राय, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुमार दास, बाबू प्रसाद शर्मा, प्रियरंजन ठाकुर, सपना कुमारी,अजीत कुमार ,केशव कुमार झा, प्रशांत कुमार सिंह, विनीत कुमार, अखिलेश कुमार, किरण कुमारी सिन्हा, डॉ. सुरेंद्र कुमार यादव, मीना कुमारी, विनोदानंद महतो, मनोज कुमार पौद्दार, घनश्याम कुमार राय सहित कई शिक्षकों ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
इन लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में शक्ति एवं साहस दें।

