कार्यकर्ताओ ने दिवंगत नेता अरुण कुमार प्रसाद सिन्हा को माल्यार्पण कर दो मिनट मौन रख दी श्रद्धांजलि

कार्यकर्ताओ ने दिवंगत नेता अरुण कुमार प्रसाद सिन्हा को माल्यार्पण कर दो मिनट मौन रख दी श्रद्धांजलि

जे टी न्यूज, पूसा/समस्तीपुर:
दिवंगत नेता अरुण कुमार प्रसाद सिन्हा के तैल चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि सभा तथा 23 (सु )समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र स्तरीय सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी से प्रखंड के दिघरा पंचायत अवस्थित आद्योगिक उच्च विद्यालय परिसर में कैडर कन्वेंशन जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार के अध्यक्षता तथा जिला संरक्षक कॉमरेड सुनील कुमार सुमन के आतिथ्य में संपन्न हुई।

मौके पर 23 (सु) समस्तीपुर लोक सभा क्षेत्र स्तरीय 13सदस्यीय चुनाव तैयारी कमिटी का गठन किया गया।

जिसमे सर्व सम्मति से संयोजक कॉमरेड राजीव कुमार राय को, तथा सह संयोजक दिनेश कुमार सिंह को तथा सदस्य के रूप मे दिनेश कुमार सिंह,कृष्ण कुमार,मनीष कुमार मिश्रा, जद्दू लाल जी, राघवेंद्र दास, मुंशी लाल राय, राम नरेश चौधरी,दीप नारायण राय को चुना गया।

कैडर कन्वेंशन को संबोधित करते हुए जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार और जिला संरक्षक कॉमरेड सुनील कुमार सुमन ने इंडिया गठबंधन को समस्तीपुर जिला के दोनो लोक सभा के सीट क्रमश: 22 उजियारपुर तथा 23 सुरक्षित समस्तीपुर पर इंडिया गठबंधन को समर्थन देने का ऐलान करते हुए कहा कि मोदी सरकार 2047 का सब्जबाग दिखाकर दस साल का हिसाब नही देना चाहती है। इस चुनाव में ऐसे भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आम जनता से से अपील किया गया।

कैडर कन्वेंशन में जिला संरक्षक जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार,जिला कमिटी सदस्य दिनेश कुमार सिंह,राम सागर राय, सम्मां खातून,कृष्ण कुमार,सोनिया देवी सुशील कुमार,शिव कुमारी देवी,चंदेश्वर राय,, उपेंद्र कुमार सिंह,राम निवास मिश्र, समेत शौकत अली खान,नीरज कुमार,प्रेम कुमार सिंह, बिरजू राय,रंजू देवी,समेत जद्दू लाल जी, राजेश पासवान गनौर पासवान, बिनोद पासवान, राजीव रंजन झा अधिवक्ता, दीप नारायण राय, बालक कुमार, राम अनूठ राय, विजय कुमार राय, राकेश कुमार, रंजीत कुमार, आलोक कुमार प्रसाद सिंहा, मिश्री लाल पासवान, अशर्फी पासवान, राघवेंद्र दास, शंकर कुमार सिंह, चंदेश्वर महतो, अमृता देवी, पलटी देवी, चांदनी कुमारी, सुनीता देवी, पूजा देवी समुंद्री देवी, रूबी देवी, सुनीता देवी, रेहाना, मुकीना खातून, रीना देवी, उर्मिला देवी, संजू देवी, राम सागर सिंह, सोने लाल पासवान, सत्य नारायण साह सुवोध कुमार पासवान, मनीष कुमार मिश्रा,सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button