नितिन नवीन को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दी गई बधाई

नितिन नवीन को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दी गई बधाई

जे टी न्यूज़, सुपौल :

बिहार के पथ निर्माण मंत्री और नव नियुक्त भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को उनकी नई जिम्मेदारी पर सुपौल जिले में उत्साहपूर्वक बधाई दी गई। डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

भाजपा युवा मोर्चा सुपौल के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मल्लिक ने कहा कि बिहार के पथ निर्माण मंत्री सह भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन की नियुक्ति से पूरे देश में हर्ष का माहौल है। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार के सबसे युवा नेता को यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने से पार्टी और मजबूत होगी।

अधिवक्ता रूद्र प्रताप लाल ने कहा कि श्री नितिन नवीन जी के कार्यकाल में सड़क और पुल का जाल बिछा है, जिससे बिहार का तेजी से विकास हुआ है। उनके कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा और मजबूत होगी।

इस अवसर पर युवा नेता शुभम राज श्रीवास्तव ने भी श्री नितिन नवीन को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी नई भूमिका से भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी तथा बिहार के विकास को और गति मिलेगी।

बधाई संदेश देने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता नीता कुमारी, अभय श्रीवास्तव, शैलेश कुमार कर्ण, प्रोफेसर विनोद शंकर कर्ण, अधिवक्ता श्याम प्रकाश, शुभम राज श्रीवास्तव, मोहन कुमार, रमेश मण्डल, सुरेन्द्र शर्मा, सुरेश कुमार मंडल, महेंद्र राम दास, सीताराम मुखिया, गोविंद पंडित, रंजीत कुमार, उपेन्द्र कुमार, मुनचुन कुमार, अमर कुमार मल्लिक सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने श्री नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा के और मजबूत होने की उम्मीद जताई।

Related Articles

Back to top button