भारतीय सेना के एयर डिफेंस में अधिकारी बने लेफ्टिनेंट चंद्रमणि राज, जिला वासियों में खुशी की लहर 

भारतीय सेना के एयर डिफेंस में अधिकारी बने लेफ्टिनेंट चंद्रमणि राज, जिला वासियों में खुशी की लहर

जेटी न्यूज, मधेपुरा :

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या–07 निवासी लेफ्टिनेंट चंद्रमणि राज ने भारतीय सेना के एयर डिफेंस में अधिकारी बनकर क्षेत्र, जिला एवं राज्य का नाम रोशन किया है।

लेफ्टिनेंट चंद्रमणि राज के पिता श्यामकांत साह एलआईसी एजेंट और माता नीलम कुमारी गृहणी हैं। साधारण परिवार से निकलकर लेफ्टिनेंट चंद्रमणि राज ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट चंद्रमणि राज के बड़े पिताजी भी देश सेवा से जुड़े रहे हैं। वे भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत रहे तथा वर्ष 2004 में सेवानिवृत्त हुए।

उनकी प्रारंभिक शिक्षा रेजिडेंशियल सरस्वती विद्या मंदिर, पिपरा बाजार से हुई। इसके पश्चात उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल, पुरुलिया से प्राप्त की, जहाँ से उन्हें सैन्य जीवन के लिए एक सुदृढ़ आधार मिला।

उच्च शिक्षा के क्रम में उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में तीन वर्षों तक कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा इसके पश्चात एक वर्ष का अधिकारी प्रशिक्षण पूर्ण कर भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया।

लेफ्टिनेंट चंद्रमणि राज की इस सफलता से जिला समेत पूरे मुरलीगंज क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। परिवार एवं घर में उल्लास का वातावरण है वहीं स्थानीय लोगों ने उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

 

Related Articles

Back to top button