पं. मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर साहित्यिक आयोजन

पं. मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर साहित्यिक आयोजन

जे टी न्यूज, नई दिल्ली (एजेंसी ) : अखिल भारतीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में भारत रत्न पं. मदन मोहन मालवीय एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में यहां भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेजेज, प्रो. बलराम पाणी एवं मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. अनिल राय ने अपने विचार व्यक्त किए।

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. शिव कुमार सहदेव, विशेष वक्ताओं में डॉ. संजय वर्मा एवं डॉ. वेदव्रत तिवारी ने अपने वक्तव्यों से कार्यक्रम को समृद्ध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. रमेश कुमार पाण्डेय, पूर्व कुलपति एवं भारतीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन के पदाधिकारी रमाकांत गोस्वामी एवं आर एन वत्स ने की ।

वक्ताओं ने पं. मदन मोहन मालवीय के शिक्षा और राष्ट्रनिर्माण में योगदान तथा अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व और राष्ट्रवादी विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। एल. एस

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button