पीसीआई इंडिया के माध्यम से नई दिशा समिति द्वारा कार्यशाला का आयोजन
पीसीआई इंडिया के माध्यम से नई दिशा समिति द्वारा कार्यशाला का आयोजन

जे टी न्यूज़, पटना : पीसीआई इंडिया के माध्यम से नई दिशा समिति प्रशिक्षण हॉल जानीपुर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य महिलाओं में नजदीक के दृष्टि कमजोरी के कारण होने वाली समस्या का निदान और जीवीकोपार्जन गतिविधि को बढ़ाना देना है पीसीआई इंडिया के मोहम्मद एजाज अहमद ने बताया कि यह परियोजना डीबीएस के सहयोग से बिहार के 15 प्रखंडों में किया जा रहा है जिसका फुलवाहीशरीफ में आज इस कार्यशाला के माध्यम से प्रारंभ की जा रही है इसके अंतर्गत महिलाओं को नजदीक की दृष्टि दोष को दूर करने के लिए परियोजना के माध्यम से 10000 चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा परियोजना के अंतर्गत कुल 50 शिविर का आयोजन किया जाना है समिति के अध्यक्ष सीमा देवी इस परियोजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि समिति के द्वारा महिला स्वास्थ्य के लिए कई तरह के योजनाओं पर कार्य की है परंतु शरीर के एक महत्वपूर्ण अंग आंख पर प्रथम बार कार्य करने जा रही है जिससे समिति के कार्य क्षेत्र में 10000 महिलाओं को चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा नजदीक के दृष्टि कमजोरी के कारण जो जीविकोपार्जन गतिविधि का कार्य बाधित होता है इसकी तीव्रता कम हो जाती है जिससे आमदनी कम होने लगती है परंतु इसे बढ़ते उम्र के सामान्य गतिविधि को समझते हुए इसको नजर अंदाज किया जाता है एवं ज्यादा खर्चीला और डॉक्टर इलाज संबंधित मानसिकता एवं आसानी से पहुंच नहीं होना इत्यादि कारणों से महिलाएं इस पर ध्यान नहीं देती है

और अपनी जीवीकोपार्जन गतिविधियों को प्रभावित करती है इस परियोजना के माध्यम से समिति का यह प्रयास होगा कि समिति स्तर पर इसे लगातार लाभार्थियों तक पहुंच बना रहे समिति के द्वारा भीई का प्रशिक्षण किया जा रहा है इस अवसर पर समिति के पूनम कुमारी अभिषेक कुमार रोहित कुमार राजेश दास रेनू सिंह खड़िया सुनीता देवी नौसा विभा देवी कोइरीबीघा पूजा देवी अमृता देवी नगमा मंजू कुमारी सारंगपुर चांदनी कुमारी कोरा अनिता कुमारी पकड़ी रूपा कुमारी को सुजाता कुमारी भूसौला आभा कुमारी बोधगमा इत्यादि महिलाएं उपस्थित रही


