सांसद प्रदीप कुमार सिंह अररिया की आवाज़ को संसद तक पहुंचाने वाले जननेता हैं:मंजूर आलम

सांसद प्रदीप कुमार सिंह अररिया की आवाज़ को संसद तक पहुंचाने वाले जननेता हैं:मंजूर आलम

जे टी न्यूज, अररिया:
नव वर्ष के अवसर पर अररिया के लोकप्रिय सांसद प्रदीप कुमार सिंह के अररिया स्थित किराये वाले आवास पर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। सुबह से ही जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, अधिकारियों और आम लोगों का आना-जाना बना रहा, जिससे आवास क्षेत्र उत्सवमय माहौल में तब्दील हो गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद सह शेरशाहवादी मुस्लिम समुदाय के कद्दावर चेहरा मंजूर आलम ने सांसद प्रदीप कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर नव वर्ष की मुबारकबाद दी और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में नगर परिषद जोगबनी के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता रोहित यादव, जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, जिला महामंत्री आकाश राज, राजा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, अधिकारी एवं जनता जनार्दन की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।


मंजूर आलम ने कहा—
“सांसद प्रदीप कुमार सिंह अररिया की आवाज़ को मजबूती से संसद तक पहुंचाने वाले जननेता हैं। नव वर्ष 2026 क्षेत्र के विकास, सौहार्द और जनकल्याण के नए आयाम लेकर आए—यही हमारी कामना है।”
नव वर्ष के इस अवसर पर सांसद के आवास पर उमड़ा जनसमर्थन यह दर्शाता है कि प्रदीप कुमार सिंह का जनाधार निरंतर मजबूत हो रहा है और जनता उनके नेतृत्व में विकास की नई उम्मीदें देख रही है।

Related Articles

Back to top button