बिहार किसान मंच की बैठक जिला अध्यक्ष श्री सूर्य नारायण वर्मा के अध्यक्षता मे आयोजित
बिहार किसान मंच की बैठक
जिला अध्यक्ष श्री सूर्य नारायण वर्मा के अध्यक्षता मे आयोजित

जे टी न्यूज, खगड़िया: बिहार किसान मंच का आज बैठक होटल राजस्थान के सभा गार मे जिला अध्यक्ष श्री सूर्य नारायण वर्मा के अध्यक्षता मे हुई l
प्रदेश अध्यक्ष श्री धीरेंद्र सिंह टुडू ने संबोधित करते हुए कहा कि, गैर मंजरुआ खास जमीन को लेकर हम सरक से कोर्ट तक जा रहे हैं l किसान मंच चुप बैठने वाला नहीं है गोगरी अंचल में 555 एकर जमीन का जमा बंदी रद्द करने का नोटिस जारी करना न्यायोचित नहीं है हम माननीय उच्च न्यायालय का सरन ले रहे हैं ऐसे कई मामलों में कोर्ट ने राज्य के अन्य जिलों के लिए फैसला दिया है जिसका आधार बना कर केस करने जा रहे हैं, भूमि अधिग्रहण के लिए गौर मंजरुआ खास जमीन का एल पी सी नहीं बनाने पर किसान मंच ने करा आपत्ति दर्ज किया है l किसानो ने एक स्वर से कहा कि, जब जमीन हमारा है तभी तो मुआवजे के लिए भू अर्जन विभाग ने मुझे नोटिस जारी किया है
फिर जिला प्रसाशन क्यों नहीं मुआवजा देगा l
किसान ललित मिश्रा ने कहा कि, के सी सी लोन को लेकर बोर्डी वारंट निकालना सही नहीं है l इसको लेकर जिला अधिकारी को किसान मंच द्वारा ज्ञापन सौंपा जाना चाहिए तथा समय की मांग की जानी चाहिए ल
बैठक मे फैसला लिया गया है कि खगड़िया मे मेडिकल कॉलेज, पाई पास सरक, दो पुल का निर्माण का मार्ग प्रसस्त जिला पदाधिकारी खगड़िया श्री अमित पांडेय ने किया है इसलिए डी एम खगड़िया को 10 फरवरी को सम्मानित किया जायेगा l
बैठक में अनिल कुमार यादव सिकंदर शर्मा मो नौशाद अली, अखिलेश यादव दिलीप यादव, बीरेंद्र यादव नागेश्वर चौराशिया, ललित मिश्रा, अरुण मिश्रा, फंटूस् चौधरी, दिगंबर यादव, अशोक यादव, कुणाल कुमार, मो शदुल्ला आदि ने अपने बिचार रखें
