वार्ड पार्षद द्वारा के सौतेलापन से परेशान स्थानीय निवासी ,नाला सहित सड़क से वंचित है
वार्ड पार्षद द्वारा के सौतेलापन से परेशान स्थानीय निवासी ,नाला सहित सड़क से वंचित है

जे टी न्यूज़, जयनगर (सुरेश कुमार गुप्ता) : प्रखंड मुख्यालय जयनगर के नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 10 के निवासी नाला एवं सड़क से है वंचित ,दर्जनों बार वार्ड आयुक्त सहित नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष ,कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित एवं मौखिक सूचना एवं जानकारी देने के बावजूद भी नही बना सड़क एवं नाला ।साल के बारह माह इस क्षेत्र में जलजमाव जैसी स्थिति उतपन्न रहती है ।स्थानीय निवासियो ने बतलाया कि नगर पंचायत जयनगर के सौतेलापन व्यवहार से परेशान है जबकि होल्डिंग टेक्स देते है ,लेकिन सुविधा से वंचित रखा गया है ,पन्द्रह साल पूर्व वार्ड पार्षद पति अमर ठाकुर द्वारा मिट्टीकरण एवं खरनजाकरन किया गया था इसके बाद दो टर्म चुनाव हुआ लेकिन विकास के नाम पर नतीजा शून्य निकला ।वर्तमान में वार्ड नम्बर 10 के वार्ड आयुक्त जरीना खातून है ,लेकिन वो चुनाव जीतने के बाद आजतक वार्ड को देखने भी नही आया ।मिली जानकारी अनुसार वार्ड पार्षद जरीना खातून द्वारा बोलचाल की भाषा मे बोला जाता है कि तुम लोग चुनाव में वोट नही दिया इसलिए वहां कोई विकास नही होगा । ग्रामीणों अनुसार शादी विवाह ,मरनी हरनी में काफी परेशानी होती है ।अगर किसी का तबियत खराब हो जाये तो सड़क नही होने कारण एम्बुलेंस भी नही आ – जा सकता है ।नरक से बद्दतर जिंदगी जीने को मजबूर है स्थानीय निवासी । इससे पूर्व वार्ड आयुक्त जरीना खातून एवं पार्षद पति को स्थानीय निवासी द्वारा घेराव किया गया था तो उन्हौने बतलाया था कि वर्षा से पूर्व सड़क एवं नाला का निर्माण होगा ।वार्ड आयुक्त जरीना खातून एवं वार्ड आयुक्त पति से दूरभाष से सम्पर्क किया ।लेकिन वह फोन नही उठाया एवं पुनः फोन करने पर यह बोलकर फोन काट दिया गया कि हम नही आएंगे और सड़क ,नाला का निर्माण नही होगा । ग्रामीणों के द्वारा नगर अध्यक्ष को बुलाकर अपनी समस्या से अवगत कराया लेकिन आज तक सड़क एवं नाला का निर्माण नही हुआ ।नगरपंचायत वार्ड नम्बर 10 के निवासियो ने बतलाया कि सड़क ,नाला निर्माण नही होगा तो फ्लेक्सिबल बोर्ड प्रिंट करवाकर बोर्ड लगाएंगे की वार्ड पार्षद सहित अन्य लोगो का आना वंचित रहेगा जबतक विकास नही होगा ।



