चूड़ा-दही भोज जनप्रतिनिधि और जनता के बीच विश्वास व भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम : प्रशांत पंकज

मकर सक्रांति पर चूड़ा-दही भोज के साथ मिलन समारोह का आयोजन

चूड़ा-दही भोज जनप्रतिनिधि और जनता के बीच विश्वास व भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम : प्रशांत पंकज
मकर सक्रांति पर चूड़ा-दही भोज के साथ मिलन समारोह का आयोजन

जे टी न्यूज़, दलसिंहसराय : प्रखंड के रामपुर जलालपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता सह उजियारपुर विधानसभा के पूर्व एनडीए प्रत्याशी प्रशांत कुमार पंकज के द्वारा मकर संक्रांति के पूर्व मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। इस समारोह के दौरान रालोमो नेता के द्वारा आयोजित चूड़ा-दही और तिलकुट के भोज का भी लोगों ने आनंद लिया। देर शाम तक चले इस भोज में रालोमो नेता स्वयं उपस्थित रहकर लोगों को अपने हाथों से चूड़ा-दही परोसते दिखे। इस दौरान उन्होंने आगंतुकों से बातचीत की और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर श्री प्रशांत ने कहा कि मकर संक्रांति को अंग्रेजी वर्ष का पहला भारतीय त्योहार माना जाता है जो हमारी परंपरा और सभ्यता को मजबूत रखता है। इस त्योहार का मुख्य भोजन हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। जिस प्रकार चूड़ा-दही एवं गुड़ आपस में मिल कर मिठास उत्पन्न करते हैं उसी प्रकार हमारा समाज जब आपस में मिलता है तो उसकी मिठास से हमारी संस्कृति में समरसता उत्पन्न होती है।
उन्होंने कहा कि चूड़ा-दही भोज जनप्रतिनिधि और जनता के बीच आपसी विश्वास व भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम है।

वहीं इस समारोह में राज्य सभा सांसद सह केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, पूर्व मंत्री रामाश्रय साहनी, भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा, रालोमो जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद, लोजपा रामविलास के मनोज राय, जदयू नेत्री शकुन्तला वर्मा, बीस सूत्री अध्यक्ष गीता साह, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरीशंकर, अम्बेडकर सब्जी मंडी अध्यक्ष विनोद सिंह, अस्पताल अधीक्षक रामचंद्र प्रसाद, रालोमो प्रखण्ड अध्यक्ष धनेश्वर महतो, कृष्ण देव राय, डॉ. अरविंद ज्योति, अमित अभिषेक, रामदुलार चौरसिया, प्रमोद सिंह, डॉ. डी एन सिंह, प्रमोद सिंह, विष्णु देव महतो, चंदन मिश्रा, सुमित भूषण चौधरी, कमलेश कुशवाहा, जामुन सिंह, विजय शंकर पोद्दार, संजीव कुमार संजू, संजीव कुमार छोटू, लक्ष्मी नारायण सिंह, मनोहर सिंह, अरविंद कुशवाहा, राम सकल महतो, महेश कुमार, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। वहीं स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को सामाजिक मेल-जोल और एकता को बढ़ावा देने वाला बताया।

Related Articles

Back to top button