राजीव ठाकुर बने हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष

राजीव ठाकुर बने हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष

जे टी न्यूज, समस्तीपुर:
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) समस्तीपुर द्वारा संगठन विस्तार के तहत राजीव ठाकुर को कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन जिला अध्यक्ष धीरज कुमार ठाकुर के द्वारा जारी पत्र के माध्यम से किया गया।

पत्र में बताया गया है कि राजीव ठाकुर संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूती प्रदान करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे संगठन का विस्तार करते हुए कार्यकारिणी का गठन करेंगे एवं निर्धारित समय के भीतर जिला मुख्यालय में इसकी प्रति जमा करेंगे।

मनोनयन के बाद कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव ठाकुर को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और प्रखंड स्तर पर पार्टी और अधिक सशक्त होगी।

राजीव ठाकुर ने इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे।

Related Articles

Back to top button