सम्मानित हुए छपरा के पत्रकार व फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य अनूप नारायण सिंह।

सम्मानित हुए छपरा के पत्रकार व फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य अनूप नारायण सिंह।

अमरदीप नारायण प्रसाद।

पटना। छपरा जिले के मशरख प्रखंड के अरना पंचायत निवासी वरिष्ठ फिल्म पत्रकार व फिल्म सेंसर बोर्ड एडवाइजरी कमिटी कोलकाता के सदस्य अनूप नारायण सिंह को माता पिता सेवा समिति मीठापुर पटना द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में दीघा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संजीव चौरसिया जी के हाथों मिला सम्मान। यह सम्मान उन्हें गांव संयुक्त परिवार और माता पिता के बारे में विविध मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखे गए आलेख के लिए दिया गया। पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र व 21000 की नगद इनामी राशि भी उन्हें प्रदान की गई। यह राशि उन्होंने पटना में बन रहे वृद्धाश्रम को देने की घोषणा की। विगत डेढ़ दशकों से प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में फिल्म पत्रकारिता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले अनूप नारायण सिंह को इससे पहले कई राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय सरकारी पुरस्कारों से भी नवाजा गया है भोजपुरी भाषा के उत्थान के लिए भी वे सतत प्रयत्नशील है। बिहार सरकार में विशेष सचिव गृह विभाग आईपीएस अधिकारी विकास वैभव द्वारा संचालित आइए प्रेरित करें बिहार अभियान में भी यह बड़ी भूमिका निभा रहे है। सारण जिले के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह के निजी मीडिया प्रभारी का दायित्व भी इनके ऊपर है।

अनूप नारायण सिंह को माता-पिता सेवा सम्मान 2022 मिलने पर भाजपा के राष्ट्रीय सह प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय मयूख सांसद कविता सिंह, बिस्कोमान चेयरमैन सुनील कुमार सिंह सारण जिले के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह, भाजपा नेता सोनपुर अधिवक्ता ओम कुमार सिंह, राजद विधायक जितेंद्र कुमार राय, छोटेलाल राय सुरेंद्र राम विधायक केदारनाथ सिंह आईपीएल के संयोजक युवराज सुधीर सिंह छपरा के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू पटेल,विधायक जनक सिंह, माझी विधानसभा क्षेत्र के डब्लू सिंह राजद विधान परिषद प्रत्याशी सारण सुधांशु रंजन समेत अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button