सरकार ने जब वर्दी लाठी व टॉर्च दिया तो मानदेय से वंचित क्यों रखा गया
सरकार ने जब वर्दी लाठी व टॉर्च दिया तो मानदेय से वंचित क्यों रखा गया

जे टी न्यूज़ ,चंदन कुमार,सुपौल:
सुपौल त्रिवेणीगंज प्रखंड के थलहा गढ़िया उत्तर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र का एक प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक
अनुमंडलीय अध्यक्ष राज कुमार निषाद के नेतृत्व मे ओर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव के अध्यक्षता मे आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र के प्रदेश सचिव बजरंग कुमार ने भाग लिया । सभी ग्राम रक्षा दल के सदस्यो ने प्रदेश सचिव का फूल का माला ओर बुके से स्वागत किया । बैठक के दौरान मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के सकारात्मक रूख पर चर्चा हुई । वही संगठन की मजबूती बनाये रखने के लिए सभी से एक जूट रहने का आहवान किया गया ।

इस दौरान कहा कि सरकार ने हमें वर्दी के दिया, टॉर्च व लाठी दिया. सरकार के उद्देश्य के अनुरूप पुलिस प्रशासन के मार्गदर्शन में सभी ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र 13 वर्षों से सेवा भी दे रहे हैं. फिर सभी को मानदेय से वंचित रखा जाना अनुचित है. कहा कि 2012 से सेवा प्रारंभ हुई थी. उसी वर्ष से मानदेय की भी मांग की जा रही है.मानदेय के लिए संगठन द्वारा अनवरत आंदोलन कर सरकार से मांग भी की जाती रही है. बिहार सरकार के कई मंत्री एवं गृह विभाग मुख्यालय पटना के अधिकारियों से कई दौर की वार्ता भी हुई. सबों ने ग्राम रक्षा दल और पुलिस मित्र के सेवा और समर्पण की प्रशंसा करते मानदेय की मांग को पूरा करने के प्रति आश्वस्त किया था. नई सरकार के गठन के बाद मानदेय मिलने की उम्मीद बढी है. बिहार मे करीब 50 हजार ग्राम रक्षा दल व पुलिस मित्र एकजुट हैं. मानदेय के प्रति सरकार के रुख पर निगाहें टिकी हुई।
इस मौके पर प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष सरवन कुमार ,रंजीत कुमार, रीना कुमारी,प्रभा कुमारी, छबि लाल मेहता,राज कुमार मेहता,कपिलदेव पासवान सहित अन्य सदस्य मौजूद थे


