सरस्वती पूजा को लेकर गम्हरिया थाना परिसर में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक

सरस्वती पूजा को लेकर गम्हरिया थाना परिसर में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक

जे टी न्यूज, राजीव कुमार, गम्हरिया:
गम्हरिया थाना परिसर में रविवार को आगामी सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई l बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष लव कुश कुमार के द्वारा किया गया l बैठक में उपस्थित लोगों एवं ग्रामीणों से अपील करते हुए थाना अध्यक्ष ने कहा कि सरस्वती पूजा के दिन डीजे पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध रहेगाl मूर्ति विसर्जन के दौरान सड़कों पर कोई जुलूस और डीजे नहीं चलेगाl ऐसे जुलूस निकालने वाले पर पुलिस कार्रवाई
करेगी l सीओ ने उपस्थित कोचिंग संस्थानों के संस्थापक एवं विद्यालय के प्राचार्य को भी नसीहत दिया कि आगामी सरस्वती पूजा सादगी तरीके से मनाएl डीजे पर पूर्ण रूपेण प्रतिबंध रहेगाl उन्होंने कहा की पूजा लगाने वाले स्थान पर पंडाल एवं डीजे बजाने के लिए अनुमंडलधिकारी से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।बैठक में बिभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग सहित कोचिंग संस्थान के प्रधान मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button