कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर*

संगठन के लिए नई ऊर्जा*

नितिन नबीन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर विजय खेमका ने दी शुभकामनाएं और बधाई

 

 

जे टी न्यूज, पूर्णिया:

भारतीय जनता पार्टी के सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन के निर्वाचन पर पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विधायक ने इस अवसर को न केवल पार्टी, बल्कि बिहार और देश के लिए भी ऐतिहासिक गौरव का क्षण बताया।

विधायक विजय खेमका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी लोकतांत्रिक, पारदर्शी और सशक्त संगठनात्मक व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर संभव है, जो पार्टी की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति को दर्शाता है।

*बिहार के युवा नेता को मिली शीर्ष जिम्मेदारी*

विधायक खेमका ने कहा कि बिहार से आने वाले 45 वर्षीय युवा नेता श्री नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह निर्णय इस बात का प्रमाण है कि भाजपा में योग्यता, समर्पण और संगठन क्षमता के आधार पर नेतृत्व को आगे बढ़ाया जाता है।

*प्रधानमंत्री के कथन का उल्लेख*

विधायक विजय खेमका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस ऐतिहासिक कथन का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था—

“आज मैं भी एक कार्यकर्ता हूं और माननीय नितिन नवीन जी हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।”

उन्होंने कहा कि यह कथन भाजपा की मूल विचारधारा को दर्शाता है, जहां प्रधानमंत्री भी स्वयं को एक कार्यकर्ता मानते हैं। यही सोच भाजपा को अन्य दलों से अलग और मजबूत बनाती है।

*संगठन के लिए नई ऊर्जा*

विधायक ने कहा कि यह चुनाव केवल एक पद का चयन नहीं, बल्कि लोकतंत्र, अनुशासन और संगठनात्मक प्रतिबद्धता का उत्सव है। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा का संगठन और भी सशक्त, गतिशील और प्रभावी बनेगा। उनके अनुभव, ऊर्जा और संगठन कौशल से केंद्र से लेकर राज्यों तक पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

*कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर*

इस ऐतिहासिक निर्णय से पूर्णिया, बिहार सहित पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं में उमंग, उत्साह और प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। विधायक खेमका ने विश्वास जताया कि श्री नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ देश सेवा, विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

Related Articles

Back to top button