लदनियां थाना के भूतहा गांव में जमीनी विवाद में मारपीट की घटना में महिला 5 जख्मी। 6 नामजद।एक जख्मी रेफर

लदनियां थाना के भूतहा गांव में जमीनी विवाद में मारपीट की घटना में महिला 5 जख्मी। 6 नामजद।एक जख्मी रेफर


जेटी न्यूज। मधुबनी।
लदनियां थाना के भूतहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना में एक महिला सहित 5 घायल हो गया। घायलों का इलाज लदनियां सीएचसी में कराया गया। चिंताजनक हालत में चिकित्सक ने घायल पिंकी कुमारी को बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
इस बाबत जख्मी केशवर सिंह के लिखित आवेदन पर लदनियां थाना में केस दर्ज किया गया है। केस में मनोज कुमार सिंह सहित 6 को नामजद किया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार घटना के दिन सोमवार को सड़क में पीसीसी ढलाई कार्य चल रहा था। जमीनी विवाद को लेकर केशवर सिंह एवं मनोज कुमार सिंह के बीच बकझक होने लगा। देखते देखते मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में 23 वर्षीय केशवर सिंह के 65 वर्षीय पिता भरोसी सिंह, 60 वर्षीया माता रामपरी देवी, 25 वर्षीय भाई सूर्यनारायण सिंह एवं बहन पिंकी कुमारी घायल हो गये।


घायलों को तत्क्षण इलाज के लिए सीएचसी लदनियां ले गया। चिंताजनक हालत देख जख्मी 17 वर्षीया पिंकी कुमारी को चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। जहां वे जीवन मौत से जूझ रही है।

Related Articles

Back to top button