गंडक नदी मे डुबने से 15 वर्षीय बालिका की मौत। (

जेटी न्यूज

बैरिया(पश्चिम चम्पारण):- प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र के सुर्यपुर पंचायत अन्तर्गत कोईरपटटी के समीप गंडक नदी मे नहाने दौरान 15 वर्षीय बालिका की मौत डूबने से हो गई। बालिका की पहचान सुर्यपुर पंचायत के कोईरटटी गांव निवासी वार्ड नं 8 निवासी रविन्द्र प्रसाद के 15 वर्षीय पुत्री सिंधु कुमारी के रुप मे हुयी है प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक बालिका बुधवार कि सुबह नदी उस पार घास लेने गई थी ।तभी उधर से आने के क्रम में वह नहाने लगी जिससे उसकी पैर फिसल जाने के कारण गहरा पानी मे चली गई जिससे उसकी मौत हो गयी । मौके पर पहुची श्रीनगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा दिया है । थाना अध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाही कि जायेगी।।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button