गांव में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल लगेगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
गांव में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल लगेगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
गांव में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल लगेगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
कुशही में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन
अनुभवी चिकित्सक करेंगे नि:शुल्क जांच व परामर्श

जे टी न्यूज़, करगहर(रोहतास)ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। आज 25 अगस्त 2026,मंगलवार को जिला रोहतास के करगहर प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुशही में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में लोगों को बिना किसी शुल्क के चिकित्सकीय जांच,परामर्श और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। वही डॉ निलेश ने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घर के आसपास ही स्वास्थ्य संबंधी सुविधा और चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना है। शिविर में डॉ.निलेश कुमार
राय(एम.डी.)डॉ. शांति राय(स्त्री रोग विशेषज्ञ)तथा डॉ.एस.कुमार सिंह (एम.बी.ई.एच.)मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे। शिविर से संबंधित संपर्क के लिए 9006600998 नंबर भी जारी किया गया है। डॉ शांति राय की ओर से क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।वही डॉक्टर एस कुमार सिंह ने कहा कि खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह शिविर उपयोगी साबित हो सकता है। बताया कि शिविर में सभी के लिए नि:शुल्क जांच और दवाइयों की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ग्रामीणों को समय पर चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है



