हैवानियत की घटना के छः महीने बीतने के बाद भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी क्यों नहीं – महावीर पोद्दार
हैवानियत की घटना के छः महीने बीतने के बाद भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी क्यों नहीं – महावीर पोद्दार

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : उजियार पुर प्रखंड के चैता दक्षिणी पन्चायत में एक बाल बच्चेदार युवती के साथ अर्ध रात्रि में उस समय एक मनचले युवक ने हैवानियत की घटना को जबरदस्ती घर में घुस कर अंजाम दिया जब युवती अपने घर में बच्चों के साथ सोयी हुई थी। भाकपा माले के वरीय नेता महावीर पोद्दार ने बताया कि घटना के छः महीने बीत जाने के बाद भी अभियुक्त पुलिस गिरफ्त से बाहर है और पिडिता एवं उनके परिजनों को खुलेआम जान से मार देने एवं मुकदमा उठा लेने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस लापरवाही और अग्रेत्तर कानूनी कार्रवाई में विलम्ब से पिडितजनो में अविश्वास और आक्रोश पनप रहा है। वहीं माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि अगर अविलंब अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो भाकपा माले आन्दोलन का रास्ता अख्तियार करेगा।
