Iशिक्षा बचाओ सत्याग्रह के छठे दिन पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने धरना स्थल पर पहुंचकर दिया नैतिक समर्थन

Iशिक्षा बचाओ सत्याग्रह के छठे दिन पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने धरना स्थल पर पहुंचकर दिया नैतिक समर्थन


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर: के एस आर कॉलेज, सरायरंजन को बचाने की मांग को लेकर छात्र संगठनों द्वारा चलाए जा रहे “शिक्षा बचाओ सत्याग्रह” के छठे दिन आज समस्तीपुर के पूर्व विधायक एवं बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन धरना स्थल पर पहुंचे l इस दौरान उन्होंने आंदोलनरत कार्यकर्ताओं और छात्रों से मुलाकात की और इस लड़ाई में तन-मन से साथ रहने का भरोसा दिया। अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि _”कॉलेज को बचाने की यह लड़ाई सिर्फ एक संस्थान की नहीं है, बल्कि हजारों छात्रों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार की लड़ाई है। मैं छात्रों के इस सत्याग्रह के साथ पूरी तरह खड़ा हूं और हर संभव मदद के लिए तैयार हूं।” उन्होंने सरकार से मांग की कि छात्रों की बात सुनी जाए और के एस आर कॉलेज को किसी भी कीमत पर प्रभावित न किया जाए।धरना स्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद छात्रों ने पूर्व विधायक का स्वागत भी किया।

Related Articles

Back to top button