ख़तरे को आमंत्रण दे रहा मुसरीघरारी से बरुना को जानेवाली NH 322

ख़तरे को आमंत्रण दे रहा मुसरीघरारी से बरुना को जानेवाली NH 322

जे टी न्यूज़, सरायरंजन/समस्तीपुर: प्रखण्ड क्षेत्र के बरुना चौक स्थित पेट्रोल पम्प के निकट NH 322 पर धंसना धंसने से बुरी तरह से टूट चुका है जो कि आने जाने वाले राहगीरों के लिए खतरे की घंटी बनी हुई है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार बीते आठ दिनों से यह सड़क खाई के रूप में तब्दील हो चुकी है मग़र किसी की भी नज़र नहीं पड़ी है। NHAI रतौंधी का शिकार हो चुका है। वहीं स्थानीय चाय दुकान वाले तिलकश्वर सहनी ने बताया कि यह सड़क पिछले आठ दिनों से टूटा हुआ है मग़र कोई भी लोग इसे बनवाने के लिए तैयार नहीं है,कई लोग यहां पर घायल हो चुके हैं तथा कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वहीं पप्पू कुमार राय उर्फ़ गोप जी ने बताया कि रात के समय में तो यह गड्ढा और भी ज्यादा ख़तरनाक हो जाता है बल्कि लोग सीधे इस गढ्ढे में ही आकर गिरते रहते हैं। स्थानीय समाजसेवी संजीव कुमार इन्कलाबी ने पदाधिकारियों से बात करके इसकी सूचना दी तथा शीघ्र ही इस सड़क की मरम्मत करवाने की मांग किए तथा तत्काल उस जगह पर बैरिकेट्स लगवाकर ख़तरे का निशान का बोर्ड लगाने की अपील की है।

श्री इन्कलाबी ने तत्काल इसकी सूचना अंचलाधिकारी निशांत कुमार को फोन के माध्यम से दी है तथा लोगों से भी सतर्क रहने की अपील किया।।

Related Articles

Back to top button