चोरों ने उच्च विद्यालय अहमदपुर के कार्यालय में दिया चोरी की घटना को अंजाम मौके पर पहुँची सरायरंजन थाने की पुलिस जांच में जुटी
चोरों ने उच्च विद्यालय अहमदपुर के कार्यालय में दिया चोरी की घटना को अंजाम
मौके पर पहुँची सरायरंजन थाने की पुलिस जांच में जुटी
टी न्यूज़, सरायरंजन/समस्तीपुर : बीती रात थाना क्षेत्र के गंगसारा पंचायत स्थित उच्च विद्यालय अहमदपुर के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अहले सुबह प्रातःकालीन भ्रमण पर निकले लोगों की नजर विद्यालय के कार्यालय का टूटे हुए ताले पर पड़ी तब लोगों ने इसकी सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. कलाम जी को फोन पर दिया गया उसके बाद स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. कलाम जी के द्वारा स्थानीय समाजसेवी संजीव कुमार इन्कलाबी को दिया गया इसके बाद पूर्व जिला परिषद सदस्य हरेराम सहनी तथा स्थानीय मुखिया जी और सरपंच तथा पंचायत समिति सदस्य को दिया गया। लोगों ने समय पर पहुंचकर सरायरंजन थाने की पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची सरायरंजन थाने के थानाध्यक्ष महोदय धनंजय कुमार ने अपने टीम के साथ पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई वहीं 112 की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा मामले की लिखित शिकायत देकर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक अवधेश प्रसाद सिंह,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रामपुकार सिंह,सरपंच प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह,पंसस रामबालक राय आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।



