हाई स्कूल परसाही के बीपीएससी शिक्षक सुरेश चौधरी नहीं रहे, शोक
हाई स्कूल परसाही के बीपीएससी शिक्षक सुरेश चौधरी नहीं रहे, शोक

जे टी न्यूज,मधुबनी : लदनियां प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय सिधप परसाही में 23 फरवरी 2024 से इतिहास विभाग में कार्यरत राजनगर बाजार निवासी स्व. जगदीश चौधरी के पुत्र शिक्षक सुरेश कुमार चौधरी का निधन हृदयाघात से मंगलवार को पूर्वाह्न दस बजे हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सकरी स्थित रामशिला होस्पिटल भेजा। जहां इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे मात्र दो पुत्रियां व पत्नी को छोड़ गए हैं। मुखाग्नि उनके भतीजे कुमार अंशु ने दी।
उनके निधन पर प्रो अरुण कुमार,विद्यालय के कर्मी डाॅ. राजा रामानंद, अरविंद कुमार साह, प्रकाश कुमार, इंद्रासन, हरिनारायण राम, गणेश कुमार साह, जूही गुप्ता, दिव्या सिंह, अरशिया तजीन, ओमप्रकाश सिंह, रंजीत कुमार, शुभकांत पासवान, इंदु कुमारी,जगदानंद मालाकार, मो. महबूब आलम, अमरेश कुमार सिंह, मंजू कुमारी, रेखा कुमारी, संतोष कुमार गुरमैता, रामप्रकाश साहु, अंकित कुमार साह, निधि कुमारी, स्वाति रानी, मो. वसीम, रंजीत सिंह आदि ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। कर्मियों ने कहा कि वे एक अच्छे शिक्षक थे। उनमें शिक्षक कि सारे गुण समाहित थे।
