राजद कार्यालय परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती मनाई गई
राजद कार्यालय परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती मनाई गई

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती समारोह बेहद हर्ष व उल्लास के साथ मनाई गई l उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, संचालन प्रधान महासचिव विपिन सहनी तथा धन्यवाद ज्ञापन उजियारपुर संगठन जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो ने की l अपने संबोधन के क्रम में राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने कहा कि शोषितों एवं वंचितों के अधिकारों के प्रबल समर्थक रहे जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का संपूर्ण जीवन राष्ट्र-सेवा और जन-कल्याण हेतु समर्पित रहा l अपने संबोधन के क्रम में राजद के प्रदेश महासचिव मोo फैजुर रहमान फैज ने जननायक की सादगी, सामाजिक न्याय और गरीबों के उत्थान के किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आग्रह लोगो से किया l

कार्यक्रम के अंत में राजद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वo रघुवर राय की शहादत दिवस पर उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई l मौके पर राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, प्रदेश महासचिव मोo फैजुर रहमान फैज, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, प्रधान महासचिव विपिन सहनी, उजियारपुर संगठन जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, जिला राजद के वरीय उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद मजदूर सेल के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चंदेल, राजद दलित सेल के प्रदेश सचिव राजेन्द्र राम, जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, राजद दलित सेल के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान, प्रखंड अध्यक्ष पूसा मनोज राय, प्रखंड अध्यक्ष समस्तीपुर संतोष कुमार यादव, वारिसनगर प्रखंड अध्यक्ष पवन राय, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव, युवा राजद के प्रदेश महासचिव डाo सूरज दास, राजद नगर निकाय के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, प्रांतीय नेता लालबहादुर पंडित, राजद अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मोo नसीम अब्दुल्लाह, वरीय नेता प्रोफेसर लक्ष्मी यादव, कार्यालय सचिव रोशन यादव, जिला राजद नेता जयशंकर राय, राजद नेता अरुण राय, सरिता कुमारी, शंकर साह, मोo जमील अख्तर, अरुण सिंह, मधुरेश सिन्हा, अखिलेश दास, करण भास्कर, श्याम सुंदर राय, प्रमोद सहनी, पांडव कुमार, ललित यादव, सुनील सिंह, संदीप सरकार, अशोक कुमार, नत्थू पासवान, कन्हैया यादव आदि मौजूद थे l

