जोगबनी में गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड व झांकी

जोगबनी में गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड व झांकी

जे टी न्यूज, जोगबनी:जोगबनी में गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड व झांकी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल, जोगबनी एवं 56वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (SSB), बथनाहा के संयुक्त तत्वावधान में जोगबनी बॉर्डर से जोगबनी थाना तक भव्य परेड एवं आकर्षक झांकी निकाली गई। कार्यक्रम में अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
परेड का मुख्य आकर्षण अग्नि-5 मिसाइल और स्वदेशी फाइटर विमान तेजस की झांकियां रहीं, जिन्होंने आत्मनिर्भर भारत की ताकत को दर्शाया। इसके साथ ही विद्यालय की एआई व रोबोटिक्स प्रदर्शनी तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत कारगिल युद्ध आधारित नृत्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
कार्यक्रम में SSB कमांडर शास्वत कुमार, नरपतगंज विधायक दमयंती देवी, विद्यालय की प्रिंसिपल कविता खान, निदेशक खुर्शीद खान सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। हजारों दर्शकों ने उत्साहपूर्वक आयोजन का आनंद लिया।
यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, तकनीकी प्रगति और युवा सशक्तिकरण का प्रेरणादायी संदेश देने वाला रहा।

Related Articles

Back to top button